September 16, 2026

गंगा में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मोकामा से बरामद

फतुहा। बीते रविवार की रात मछली मार रहे गंगा में डूबे युवक का शव गंगा नदी से मोकामा के पास बरामद कर ली गई है। शव की बरामदगी एसडीआरएफ की टीम के द्वारा की गई है। विदित हो कि समसपुर निवासी प्रदीप साहनी बीते रविवार की रात में मछली मारने के क्रम में नाव से गिरकर गंगा में डूब गया तथा तेज धारा में बह गया था। वहीं उसका साथी नाव के सहारे गंगा किनारे सुरक्षित लग गया था। नदी थाना पुलिस ने शव को मोकामा से मंगाकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।

You may have missed