PATNA : क्रिसमस पर कोरोना का असर, चर्च में मास्क पहनकर मिलेगी एंट्री

पटना। कोरोना वायरस का असर क्रिसमस पर भी देखने को मिल रहा है। इस साल कोरोना संकट के कारण क्रिसमस के मौके पर प्रभु ईसा मसीह की याद में सिर्फ प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पटना के सभी चर्च में केवल प्रार्थना की जाएगी। राजधानी पटना के सभी चर्च को सैनेटाइज करने की हिदायत भी दी गई है। चर्च में मास्क पहनकर एंट्री मिलेगी। इसके पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। चर्च में भीड़भाड़ की रोकथाम के लिए दो शिफ्ट्स में प्रार्थना सभा होगी। क्रिसमस को देखते हुए ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।
बता दें हर साल दुनियाभर में 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर क्रिसमस का आयोजन किया जाता है। क्रिसमस पर चर्चों में विशेष धूम देखने को मिलती है। इस बार कोरोना वायरस संकट के कारण चर्चों में आयोजन को सीमित कर दिया गया है। सड़कों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना गाइडलाइंस को लागू किया गया है। जिसका सभी को पालन करना जरूरी है।

About Post Author

You may have missed