कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए राबड़ी ने मुख्यमंत्री कोष में दिये 1 करोड़

पटना। वैश्विक महामारी कोरोना देश में सबसे बड़ा संकट बन कर उभरा है। कोरोना से संक्रमित मरिजों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना से जंग में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों के साथ जनप्रतिनिधि भी लगातार मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी कोरोना पीड़ितों की लिए मदद का हाथ आगे बढाया है। राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत एक करोड़ की राशि दान किया है। राजद नेता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इस धनराशि का उपयोग कोरोना के उपचार एवं रोकथाम हेतु राघोपुर और महुआ क्षेत्रों में प्रयोग होने वाले उपकरणों या दवाओं की खरीद के लिए किया जायेगा।

About Post Author

You may have missed