कैमूर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा : प्रेम प्रसंग के संदेह में पति और दोस्त ने की युवक की हत्या

कैमूर (भभुआ)। बिहार के कैमूर पुलिस ने हत्या के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव दुर्गावती नदी के तट से बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया था। पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने आक्रोशित ग्रामीणों को 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस बाबत मृतक तौकीर आलम के पिता जमील मियां के द्वारा दुर्गावती थाना कांड संख्या 208/20 शुक्रवार को दर्ज कराया गया था। जिसके आलोक में पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद शनिवार को घटना के 24 घंटे के अंदर हत्या में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अपराधियों में सलमान अली, पिता जमालु मियां और बिट्टू पाल, पिता सूर्य प्रकाश पाल दोनों दुर्गावती बाजार निवासी शामिल है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दुर्गावती बाजार निवासी नौशाद मियां की बेटी से 3 माह पहले सलमान खान का शादी हुआ था। सलमान की पत्नी की तरफ मृतक तौकीर आलम गलत नजरों से हमेशा देखता रहता था। प्रेम प्रसंग का संदेह होने पर सलमान खान व उसके दोस्त बिट्टू पाल ने मिलकर गुरुवार की रात्रि 10 बजे तौकीर आलम को फोन कर बुलाया और मारपीट कर गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को नदी किनारे मिट्टी में ढ़क दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नौशाद मियां की बेटी को हत्यारा सलमान खान ने शादी की नियत से कुछ दिन पहले भगा ले गया था। जिसे मृतक तौकीर आलम ने पकड़ा था। जिसे लेकर सलमान खान काफी नाराज चल रहा था और सलमान की पत्नी भी तौकीर आलम से मिलने के लिए दुर्गावती बाजार आया करती थी। दोनों पकड़े गए अपराधियों की पुलिस ने मेडिकल जांच कराते हुए जेल भेज दिया है।

You may have missed