September 12, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे हुए कोरोना से ग्रसित, होम आइसोलेशन में

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज कोरोना पॉजिटिव हो गए है। उक्त जानकारी खुद अश्विनी चौबे ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है।
श्री चौबे के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर उन्होंने सोमवार को टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में हैं। इसके अंतर्गत सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।


श्री चौबे ने अनुरोध किया है कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वे कृपया स्वयं का कोरोना जांच करवा लें और अगर पॉजिटिव आते हैं तो डॉक्टर के निर्देशानुसार इसोलेशन एवं अन्य कदम उठाएं।

You may have missed