January 26, 2026

फतुहा : किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि किए जाने की दी गयी सलाह

फतुहा। बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि भवन में आत्मा के द्वारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि किए जाने की सलाह दी गयी। बदलते परिवेश में किस फसल की खेती की जानी चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गई। साथ ही छोटे किसानों को भी कम जमीन में अधिक से अधिक फसल उगाने की तकनीक बताया गया। गोष्ठी कार्यक्रम में विशेष रुप से दलहन की खेती करने पर जोर दिया गया। मौके पर आत्मा के अध्यक्ष विनय सिंह, सलाहकार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार आर्या, सहायक तकनीक प्रबंधक श्लोका कुमारी, कृषि समन्वयक कुमारी अंजना के साथ साथ किसान सलाहकार व प्रखंड के दर्जनों किसान मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी
फतुहा। बुधवार को स्थानीय वाणी पुस्तकालय में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी। पुण्यतिथि राजद के ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर दयानंद यादव, भोला सिंह, मनोज यदुवंशी, मोहम्मद फुटुश, रविंद्र सिंह समेत कई सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://youtu.be/x8SB22q-adk

You may have missed