कांग्रेस नेत्री जयंती झा की कोरोना से असामयिक निधन, शोक जताया

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने जुझारू व समर्पित नेत्री जयंती झा के कोरोना से असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. झा ने कहा कि मंै जयंती झा के निधन से स्तब्ध व मर्माहत हूं। प्रदेश कांग्रेस उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को इस विपदा को सहने की शक्ति दे। वहीं बिहार विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी जयंती झा के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, कौकब कादरी, प्रेमचन्द्र मिश्रए एचके वर्मा, डॉ. हरखू झा, सुबोध कुमार, प्रवक्ता राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, संतोष श्रीवास्तव, स्नेहाशीष वर्द्धन, घनंजय शर्मा आदि नेताओं ने भी जयंती झा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख एवं संवेदना प्रकट किया हैं।

About Post Author

You may have missed