February 15, 2026

PATNA : कांग्रेस कार्यालय में आईटी का छापा, गाड़ी से लाखों रुपये बरामद, मचा हड़कंप

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का वोटिंग होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। विभिन्न पार्टियों के बड़े नेता इस वक्त बिहार में कैंप किए हुए हैं। इस बीच बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आयी है। पटना के कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस ने छापेमारी हुई है। सदाकत आश्रम में खड़ी एक गाड़ी में पुलिस ने लाखों रुपये बरामद किये गए हैं। कांग्रेस कार्यालय में छापा पड़ने की खबर से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र थाना में स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पोर्टिकों में खड़ी एक गाड़ी से आयकर विभाग ने छापा मारकर लगभग 70 लाख रूपये बरामदगी की सूचना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय के अंदर एक गाड़ी खड़ी थी, इसी गाड़ी से आयकर टैक्स के अफसरों ने 8 लाख रुपये बरामद किये हैं।हालाांकि  लग रही अटकलों के मुताबिक बरामद किए गए रकम के बारे में 70 लाख रुपए का प्रारंभिक सूचना  खबर बनकर फैली थी। हालांकि ये पैसे किसके हैं और कहां से आये हैं, फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सदाकत आश्रम में मौजूद कांग्रेस के बड़े नेताओं से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी किसकी है, इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यल में छापेमारी दल की टीम ने नोटिस चिपकाया है।

You may have missed