February 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 13 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में सोमवार को 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 13 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में रोहतास कि 58 वर्षीय फुलवंती देवी, बुद्धा कालोनी के 77 वर्षीय कृष्णा मुरारी, सारंजन के 34 वर्षीय किशन महतो, बक्सर के 84 वर्षीय सूर्य नारायण लाल जबकि गया के 75 वर्षीय मोतिउर्रहमान की मौत हो गयी है। वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 13 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमें पटना, गया, सारण, पलामू, जमुई, पुर्णिया, मधुबनी, औरंगाबाद के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 18 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed