February 20, 2026

एनडीए के सरकार में मुसलमानों को मिला हक लेकिन नीतीश सरकार ने पीछे धकेल दिया : लोजपा

बेलसंड। बिहार के सीतामढ़ी जिला के बेलसंड प्रखंड के पचनौर मदरसा स्थित लोजपा की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम सह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मो. जीबरैल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बेलसंड विधानसभा के पूर्व लोजपा प्रत्याशी सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नासिर अहमद उर्फ लाल ने कहा कि एनडीए सरकार में मुसलमानों को वाजिब हक मिला है और बिहार में वर्तमान सरकार ने मुसलमानों को बहुत पीछे धकेल दिया है। वहीं कांग्रेस की सरकार अपने शासनकाल में बाबरी मस्जिद को लेकर हिन्दू मुस्लिम को लड़ाकर वर्षों से वोट की रोटी सेंकने का काम किया। जबकि एनडीए के शासनकाल मे प्रधानमंत्री ने मुसलमानों को अलग से जमीन देकर मंदिर का निर्माण कराकर वर्षों का झगड़ा समाप्त किया। एनडीए की सरकार में मुसलमानों को अपना वाजिब हक मिला है। उन्होंने बेलसंड विधानसभा से लोजपा के उम्मीदवार को सहयोग कर चिराग पासवान के हाथ को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि अगर बेलसंड विधानसभा लोजपा के झोली में जाती है तो बिहार ही नहीं पूरे भारत मे बेलसंड का अलग पहचान बनाऊंगा। मौके पर परसौनी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह, बथनाहा अध्यक्ष नूर आलम, रीगा अध्यक्ष विजय पासवान, मो. सद्दाम, मो. शामिन, फूलबाबू कुमार इत्यादि मौजूद थे।

You may have missed