एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मार भागा वांटेड आरपीएफ जवान बिहार से गिरफ्तार

भोजपुर। झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में करीब आठ माह पूर्व एक रेलकर्मी के परिवार के पांच लोगों को घर में घुसकर गोली मारे जाने के मामले में फरार वांटेड आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को शनिवार को बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना के करथ गांव से गिरफ्तार कर लिया गया गया है। वह मूल रूप से तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव का निवासी है।
बता दें पिछले साल अगस्त 2019 में झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में शराब के नशे में धुत आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह ने एक रेलकर्मी के परिवार के पांच लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही पवन फरार चल आ रहा था। उसे झारखंड पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी और उसके घर की कुर्की भी की गई थी। मृत रेलवे कर्मी अशोक राम का परिवार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिला का था और सभी बरकाकाना रेलवे कालोनी में रहते थे। पवन ने घर के मालिक अशोक राम, उसकी पत्नी लीलावती, शादीशुदा पुत्री वर्षा देवी पुत्र संजय राम और एक पुत्री सुजाता कुमारी को 17 अगस्त 2019 को घर में घुसकर गोली मार दी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि हमले में अशोक राम की छोटी बेटी रजनी बाल-बाल बच गयी। घटना को अंजाम देने के बाद पवन सिंह पिस्टल लहराते हुए भाग निकला। वहीं, फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोग अशोक राम के घर पहुंचे और सभी को रेलवे अस्पताल ले गये थे।
हमले में बची रजनी उर्फ प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने ही पवन कुमार सिंह रहता है और उसी के यहां से दूध लेने आता था। शनिवार रात में भी पवन दूध लेने आया था। इसी दौरान पिता अशोक राम से उसकी बकझक हो गयी थी। तब पिता ने दूध देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पवन ने पिस्टल निकाल कर पिता, मां, दो बहनों और भाई को गोली मार दी थी।

About Post Author

You may have missed