September 21, 2026

BIHAR : आरा में मां ने विचित्र बच्ची को दिया जन्म, बच्ची की हालत नाजुक

आरा। आरा में एक मां ने विचित्र बच्ची को जन्म दिया है। इस बच्ची के जन्म की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गयी। उसे सदर अस्पताल के एसएनसीयू के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल बच्ची की स्थिति काफी नाजुक है।
बच्ची की मां 28 वर्षीया पूनम देवी शाहपुर इलाके के निवासी सुशील कुमार की पत्नी हैं। डॉक्टरों ने जांच के बाद आपरेशन कर प्रसव की सलाह दी थी। बच्ची की मां को आज ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ऐसा तब होता है जब गर्भधारण के वक्त भ्रूण में कोई जेनेटिक म्यूटेशन हो जाए। इस स्थिति में विकसित होने के बाद बच्चे का सिर बड़ा हो जाता है। इस प्रोसेस को और आसानी से समझाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जब पेट में बच्चे का सिर डेवलप होता है तो उसमें पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण सर बड़ा हो जाता है। इसमें सावधानी यह बरतना होता है कि गर्भ के समय महिला समय-समय पर चेकअप कराते रहे। जब हम अल्ट्रासाउंड कराते हैं तो देखते हैं कि विकसित हो रहा बच्चा सामान्य है या नहीं।

You may have missed