अश्विनी चौबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए गुप्तकाशी उत्तराखंड से लेकर बक्सर तक यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए गुप्तकाशी उत्तराखंड से लेकर उनके संसदीय क्षेत्र बक्सर में विभिन्न स्थानों पर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सभी ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित हो गए थे। होली हिमालय संगठन द्वारा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में यज्ञ एवं अनुष्ठान किया गया।
इधर, बक्सर लोकसभा क्षेत्र के दिनारा में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रसिद्ध मां यक्षिणी भवानी के भलुनी धाम में यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया। सभी ने माता से अश्विनी चौबे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूजा हवन यज्ञ में भाजपा के जिला मंत्री संतोष शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी उपेन्द्र ओझा, नटवार मंडल अध्यक्ष, विजय कांती, दिनारा मंडल अध्यक्ष विंध्याचल केशरी, मंडल उपाध्यक्ष, राजीव विश्वकर्मा, चौधरी संतोष, मनीष पांडे पांडेय आदि उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed