PATNA : बनारसी बाबा पहुंचे राबड़ी आवास, दिया आशीर्वाद- तेजस्वी एक दिन करेंगे देश का नेतृत्व

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रविवार को बनारसी बाबा स्वामी श्रद्धानंद महाराज पहुंचे। उन्होंने राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार को नए साल की शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे। वे प्रधानमंत्री बनेंगे। भले ही अभी कुछ विघ्न-बाधा आई हो, लेकिन समय के साथ सभी संकट दूर होंगे।
स्वामी श्रद्धानंद महाराज का आश्रम उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास है। उन्होंने पटना के बख्तियारपुर में भी अपना आश्रम बनाया है। उन्होंने राबड़ी देवी को बताया कि राजद सुप्रीमो लालू यादव भी उनसे मिलने उनके आश्रम आते रहते थे। वे राबड़ी परिवार के लिए प्रसाद भी लेकर आए थे। प्रसाद और गीता उन्होंने राबड़ी देवी को सौंपा। यह प्रसाद राबड़ी देवी रांची के रिम्स भर्ती लालू प्रसाद यादव तक भी पहुंचाएंगी।
अखिलेश के सीएम बनने की थी भविष्यवाणी
पटना आवास पर राबड़ी देवी से मिलने के बाद श्रद्धानंद महाराज ने कहा कि आपका बेटा तेजस्वी एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा। काफी समय पहले हमारे गुरू महाराज ने अखिलेश यादव के बारे में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि अखिलेश एक दिन उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। वही हुआ और अखिलेश आगे चलकर सीएम बने।

About Post Author

You may have missed