September 12, 2026

फतुहा : अधेड़ दंपति ने 14 वर्षीय किशोरी को किया अगवा, आरोपी दंपति के रुम पर लटका मिला ताला

फतुहा। गुरुवार को स्थानीय मिर्जापुर नोहटा में किराए पर रहने वाले एक अधेड़ दंपति के द्वारा एक 14 वर्षीय किशोरी के अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में किशोरी की मां के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है।
बताया जाता है कि किशोरी जहानाबाद जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने मां के साथ किराए के मकान में रहकर चौका-बर्तन निबटाने का काम करती थी। बगल के मकान में रहने वाला अधेड़ दंपति के घर भी काम करने जाती थी। बीते बुधवार को जब किशोरी की मां किसी काम से अन्यत्र चली गई तो अधेड़ दंपति द्वारा मौका देखकर किशोरी को अगवा कर लिया गया। शिकायत के बाद जब पुलिस आरोपी के रुम पर पहुंची तो रुम पर ताला लटका हुआ था। पुलिस को मिले मोबाइल फोन नंबर पर जब आरोपी दंपति से संपर्क किया गया तो पहले आरोपी ने किशोरी को लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब दुबारा संपर्क किया गया तो आरोपी के मोबाइल बंद मिलने लगे। किशोरी की मां की माने तो आरोपी दंपति नि:संतान है। उसने किशोरी के साथ दंपति के द्वारा अनहोनी करने की भी आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की तेजी से छानबीन करनी शुरू कर दिया है।

You may have missed