बांका में अंचलाधिकारी का ड्राइवर देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, पूर्व में भी कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

बांका। बिहार के बांका में सीओ के सरकारी वाहन के चालक को पुलिस ने हथियार से के साथ पकड़ा है। बता दे कि उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। वही पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा है। वही गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में पूछताछ करते हुए जांच में जुटी है। बांका के नवादा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके ही आधार पर छापेमारी करते हुए रजौन सीओ के सरकारी वाहन के प्राइवेट चालक को गिरफ्तार किया है। वही नवादा थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के परसौतीपुर गांव निवासी मोहम्मद शमशेर के घर में छापेमारी अभियान चलाया गया। वही उधर पुलिस को देखकर मोहम्मद शमशेर अपनी छत से कूदकर भागने लगा। वही उसे देखकर पुलिस बल भी उसके पीछे दौड़ने लगी। कुछ दूरी पर एक बाइक पर जैसे ही शमशेर बैठा और भागने की कोशिश करने लगा तब तक पुलिस ने उसे धर दबोच लिया। पुलिस ने शमशेर को गिरफ्तार कर उसे घर आया।

उसके सामने घर में छापेमारी के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस पलंग बेड के नीचे से बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी रजौन अंचलाधिकारी मो. मोइनुद्दीन के सरकारी वाहन का प्राइवेट चालक था। जो अंचल कार्यालय में रह कर सरकारी वाहन चलाता था। वही इसके साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र में डकैती कांड में 123/90 और रजौन थाना क्षेत्र में डकैती कांड में 48/94। साथ ही आर्म्स एक्ट में 58/94 का आरोपी था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए सोमवार को बांका जेल भेज दिया गया है। सीओ मोइनुद्दीन ने बताया कि मेरे पास मोहम्मद शमशेर ड्राइवर के रूप में काम करता था। इस मामले में मुझे कुछ ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं है।

About Post Author

You may have missed