लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन में निर्वाचन आयोग : TMC,NCP व CPI से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिना, AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

नई दिल्ली। कर्नाटक और लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी TMC, शरद पवार की पार्टी NCP एवं CPI को बड़ा झटका दिया है। बता भारत निर्वाचन आयोग ने 3 राष्ट्रीय पार्टी से दर्जा वापस ले लिया है। वही 2 क्षेत्रीय पार्टी भारत राष्ट्र समिति और राष्ट्रीय लोक दल से भी दर्जा वापस लिया गया है। जबकि, अरविंद केजरीवाल की AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। चुनाव आयोग की तरफ से यह जानकारी दी गयी है। वही भारत निर्वाचन आयोग ने लोजपा (रा) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली है। वही BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया है। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। उसमे 5 साल के बजाए 10 साल में इसकी समीक्षा किए जाने का प्रावधान किया था। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा उसी दल को मिलेगा जो 4 से ज्यादा राज्यों में 6 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करे और लोकसभा में कम से कम 4 सांसदों हो। अभी BJP, कांग्रेस, BSP, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, NPP को देश में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। अब AAP भी इसमें शामिल हो गयी है।

About Post Author

You may have missed