अस्पताल में पत्नी के लिए खाना ले जा रहे युवक को पिकअप वाहन ने रौंदा,आक्रोशित ग्रामीणो ने किया सड़क को किया जाम
फतुहा। बीते मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के कंचन पुर गांव के पास बिहटा दनियावा पथ पर एक युवक को पिकअप ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी हालत में युवक को दनियावा पीएचसी में लाया गया। वंहा से उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन पटना जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोग शव को घर ले आए। सुबह होते ही उसके परिजन व ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर बिहटा दनियावा पथ को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन नतीजा विफर रहा। इसके बाद दनियांवा सीओ अजय राज घटनास्थल पर पहुंचे तथा आपदा के तहत मुआवजा राशि दिलाने की आश्वासन दिया। साथ ही कबीर अंत्येष्टि के लिए सहायता राशि परिजनों को मुहैया कराया गया। आक्रोशित लोगों ने जाम को हटा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मुस्तफा पुर गांव निवासी पैंतीस वर्षीय महेश चौधरी के रुप मे हुई है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी प्रेग्नेंसी हालत में दनियावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मृतक पत्नी के लिए घर से खाना लेकर पैदल ही दनियांवा जा रहा था तभी यह हादसा हो गई।


