September 14, 2025

बाढ़ में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

बाढ़। पटना के भदौर थाना क्षेत्र के बांकामा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर पर मौजूद रघुनाथ सिंह पर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथ सिंह के शरीर में कई गोलियां लगी है। घायल रघुनाथ सिंह को परिजन एवं ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया।

बता दें कि घायल रघुनाथ सिंह भी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का था। पहले से उस पर कई मामले दर्ज हैं। वहीं दबे जुबान से ग्रामीण बताते हैं कि रघुनाथ सिंह बाढ़ के एक बड़े अपराधी का शागिर्द भी रह चुका है।

घटना की जानकारी पर ग्रामीण एसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं घायल रघुनाथ सिंह इसे पंचायत चुनाव का साजिश बता रहा है।

You may have missed