February 20, 2026

खगड़िया में दो डांसर युवकों की चाकू गोदकर हत्या, जंगल में फेंका शव

खगड़िया। बिहार में समस्तीपुर के बाद खगड़िया में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज बहियार में पुलिस ने गुरुवार की सुबह दो अज्ञात युवकों का शव बरामद किया। दोनो अज्ञात युवकों के चेहरे पर चाकू से हमला कर हत्या की घटना प्रतीत हो रहा है। यह बाद जंगल की आग की तरह इलाके में फैल गई और घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन की जा रही है। बीती रात समस्तीपुर के रोसरा में दो व्यवसायी भाइयों को अपराधियों ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह गोगरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि मीरगंज बहियार में दो अज्ञात युवक का शव फेंका हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर स्थानीय लोगो से पहचान करायी, लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। शव को देखने से प्रतीत होता है कि दोनों डांसर है। एक युवक डांसर का ड्रेस पहना हुआ है और दूसरा युवक का बाल लड़की के सामान बड़ा है। लोगो मे चर्चा है कि कही नाच प्रोग्राम से ही दोनो डांसर युवक को उठाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात युवको के शव की फोटोग्राफी कर पहचान कराने की प्रक्रिया की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। इधर गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात युवकों के शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई चल रही है।

You may have missed