पीएम ने युवाओं का वादा तो पूरा नही किया, अब बिहार का लिट्टी-चोखा खाकर जाए : मुकेश सहनी

पटना। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर कटाक्ष किया है। मुकेश सहनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार बिहार आ रहे हैं। यहां की लिट्टी चोखा खाकर जरूर जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं को मूर्ख नहीं समझें। 2014 और 2019 में जो आपने वादा किया था। वह वादा पूरा किया या नहीं? ये बातें बिहार के युवाओं को बताएं। आपने कितना वादा पूरा किया है? थोड़ा काम भी किया तो वह भी बता दें। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह काला धन लाएंगे। वह आया या नहीं आया? देश के बाहर कितना काला धन गया, वह भी बताएं। बिहार को विशेष राज्य पैकेज देना था। वह आपने दिया या नहीं दिया। यह भी बताएं। आपसे आग्रह है कि मुख्यमंत्री हमेशा विशेष राज्य के दर्जे के लिए देश के प्रधानमंत्री से लड़ाई लड़ते थे। वह बताएं कि अगर वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं देंगे? यह सारी बातें वह बिहार के लोगों को बताएं। केवल आना और भाषण देकर के जाना लग रहा है। यह बिहार के लोगों के लिए गलत है। इसलिए आप हम लोगों को गुमराह करने के लिए आते हैं। इसलिए आपसे आग्रह है कि पिछले 10 साल में अपने बिहार के लोगों को क्या किया? यह जरूर रिपोर्ट कार्ड दे। आप आगे क्या करेंगे? यह मत बताएं जो आपने पहले किया है। जो करेंगे वह जरूर बताएं।
सहनी ने पूछा, पीएम बताये की पूर्णिया में एयरपोर्ट कब बनेगा
आपने कहा था कि पूर्णिया में एयरपोर्ट चालू होगा। क्या वह चालू हो गया? उसके बारे में बताएं। बिहार की तरक्की के बारे में बताएं। केवल भाषण और राशन नहीं दें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष में जो लोग हैं वह कुछ भी बोलेंगे। वो कुछ भी जवाब नहीं देंगे। यह वही पार्टी है जिनके पास 10 करोड़ का बॉन्ड कोई रख दिया। उन्होंने बैंक में डिपॉजिट कर लिया। वह भाषण देते हैं कि किसी ने लाकर के रख दिया। हम गरीब पिछड़े लोग हैं। हमारे ऊपर जितना आरोप लगाना है, लगा सकते हैं। हम लोग गरीब हैं। हमारा कोई माई बाप नहीं है। जदयू खुद ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर है। वह दूसरे किसी को क्या कहेगी?
तेजस्वी ने भी साधा निशाना
वहीं,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने केवल महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और जुमलेबाजी दी है। एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने बिहार में लाखों नौकरियां दी, लोगों का मानदेय दुगना किया, आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी, और स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई। जाति आधारित गणना कराई। आरक्षण की सीमा को बढ़ाया। बिहार में पहली बार 50 हजार करोड़ के निवेश का एमओयू साइन हुआ है। यह उनको जंगलराज नजर आ रहा है तो मैं क्या कर सकता हूं? हम लोग को गाली देने के बजाए 10 साल में उन्होंने जो वादा किया था, वह बिहार के लिए क्या किया? उनके मेनिफेस्टो में बिहार का जिक्र क्यों नहीं है? प्रधानमंत्री ने केवल चार चीज बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी है।

About Post Author

You may have missed