भागलपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

भागलपुर। भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के जियाउद्दीनपुर चौका में अवैध संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थर से कूच और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। छह युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक जियाउद्दीनपुर चौका निवासी ठेला चालक विनोद मंडल का पुत्र कुंदन कुमार था। गुरुवार को रजंदीपुर ढाल बहियार से उसका शव बरामद हुआ। शव पर कई जगह ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से पीटे जाने और गले में रस्सी के निशान मिले। पुलिस के पहुंचने पर एफएसएल की टीम के सहयोग से शव का पंचनामा किया गया। इस मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है। कुल छह नामजद हैं। गिरफ्तारों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
हत्यारोपितों की तलाश में की जा रही छापेमारी
वही इस मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है। कुल छह नामजद हैं। गिरफ्तारों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। वही कुंदन के पिता ठेला चला कर जीवन यापन करते हैं। पिता विनोद मंडल और मां तारा देवी ने कहा कि मेरे बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पिछले वर्ष बेटी की शादी की थी। गांव के कुछ युवक शादी का विरोध कर रहे थे। शादी करने आने वाले को गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से शादी संपन्न हुई। मेरे बेटे को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। विगत शाम किसी ने फोन कर बुलाया था। जिसके बाद वह वापस नहीं आया।

About Post Author

You may have missed