February 22, 2026

समस्तीपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या; शादी समारोह में आया था युवक, तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन गांव में रविवार देर रात शादी समारोह में आए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव घर के पीछे मिला है। सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मंझौल गांव के शंकर महतो के पुत्र मिथुन महतो 30 वर्ष के रूप में की गई है। युवक अपनी बहन की ननद की बेटी की शादी में विभूतिपुर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वही घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात साख मोहन गांव के संजीव महतो की बेटी की शादी थी, जिसमें चेरिया बरियारपुर से मिथुन महतो आया हुआ था। रात में लोगों ने युवक को बारात में डांस करते हुए देखा गया था, लेकिन मध्यरात्रि के बाद से वह लापता हो गया। सुबह करीब 4:00 बजे लोगों ने संजीव महतो के घर के पीछे उसका शव देखा। उसके शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। वहीं घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है।

You may have missed