राजीव नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण करता युवक गिरफ्तार, अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने दबोचा

पटना। आवास बोर्ड के जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाने के मामले में राजीव नगर थाने की पुलिस ने एक युवक संजीव दास को गिरफ्तार किया है। राजीव नगर थाना अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आवास बोर्ड के जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देव दरबार मैरेज हॉल के पास संजीव दास को निर्माण कराते समय गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास कुदाल समेत अन्य सामान की बरामदगी की है। वहीं आवास बोर्ड के अधिकारी के निर्देश पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट की ओर जारी किए गए निर्देश के बाद आवास बोर्ड के जमीन पर अवैध निर्माण कराते हुए अब तक दर्जनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बावजूद इसके अवैध निर्माण किया जा रहा है। हालांकि आवास बोर्ड के अधिकारी अवैध निर्माण करने वालों पर नजर बनाए हुए है। थानों को निर्देशित भी किया हुआ है कि किसी तरह के अवैध निर्माण होने पर करवाई कर जेल भेजा जाए।

You may have missed