February 17, 2026

PATNA : मसौढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ले ली जान

पटना। बिहार के पटना में मसौढ़ी थाना क्षेत्र के माया बीघा में बाइक से आ रहे एक युवक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या कर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक माया बीघा ग्राम निवासी गोविंद यादव के 18 वर्षीय पुत्र सुदर्शन यादव बाइक से अपने गांव रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने सुदर्शन यादव के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे सुदर्शन यादव को गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हत्या के पीछे की वजह क्या है यह जांच होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पूरे मामले में मसौढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें ग्रामीणों के द्वारा मिली थी, जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

You may have missed