February 13, 2026

मसौढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पटना। पटना के मसौढ़ी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना फोरलेन बाइपास के नउआबाग गांव की है। शव खेत के पास खड़ी दिल्ली नंबर की एक कार से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने नउआबाग में एक गाड़ी में युवक के शव को देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस गाड़ी से शव मिला है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जारी है। मसौढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गाड़ी दिल्ली की है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक कौन है, हत्या का क्या कारण है, पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

You may have missed