November 14, 2025

बेगूसराय में बदमाशों ने घर में सो रहे युवक को मारी गोली, जांच में जुटी प्रशासन

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। वही घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बता दे की इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक देर रात अपने घर में सो रहा था। वही तभी अपराधी उनके घर आये। फिर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। वही इस घटना के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही फिलहाल घटना की वजह सामने नहीं आई है। बता दे की घटना बेगूसराय मंसूरचक के जमाल्दीपुर गांव की है। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वही पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस थाना अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed