October 28, 2025

गोपालगंज में पत्नी के अवैध संबंध के कारण युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी का उसके चचेरे भाई के साथ चल रहे अवैध संबंध की जानकारी होते ही दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद उसकी पत्नी मैके चली गई। जिसके बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अचेत अवस्था में परिजनों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव निवासी स्व अमरुद्दीन के 23 वर्षीय बेटा गुलाम रसूल के रूप में हुई है। पीड़ित युवक ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। इसी बीच उसकी पत्नी और उसके चचेरे भाई के बीच नैनाचार हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। जिसकी जानकारी नहीं हुई थी। इसी बीच रविवार छठ पूजा के दिन अपनी पत्नी को चचेरे भाई के साथ देख लिया। जिसके बाद पति पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद मेरी पत्नी अपने मैके चली गई। युवक ने बताया की अपनी पत्नी और चचेरे भाई के बिच चल रही अवैध संबंध की जानकारी अपने मां को दी। मां ने आरोपी के द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर उसके परिजनों को बताई जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। युवक ने बताया की आज मेरी मां घर के पास बैठकर विरोध में बोल रही थी, जिसपर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे आहत होकर थावे थाना क्षेत्र थावे रेलवे स्टेशन के पास कीट नाशक दवा का सेवन कर कर लिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई और वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में थावे थाना की पुलिस युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई जहां युवक का इलाज चला रहा है।

You may have missed