रणभेरी-यशवंत सिन्हा ने किया तीसरे फ्रंट का ऐलान,नरेंद्र सिंह,अरुण कुमार तथा नागमणि भी साथ में

पटना।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सरकार में वित्त मंत्री रह चुके तथा भाजपा के एक समय के दिग्गज राजनेता यशवंत सिन्हा ने बिहार के राजनीति में तीसरे फ्रंट का ऐलान करके तापमान बढ़ा दिया।आज पटना में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने ऐलान किया की वे बिहार के आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए तीसरा फ्रंट बनाकर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य यह तय करेगा कि हम पहला रहेंगे या तीसरा।यशवंत सिन्हा के साथ बिहार के कद्दावर राजनेता तथा पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह,पूर्व सांसद अरुण कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि भी शामिल थे।आज पटना में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आगामी चुनाव के मद्देनजर तीसरा मोर्चा बनाकर ‘एक बार बदले बिहार’ के स्वर को बुलंद किया है। पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने तीसरे मोर्चा के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमलोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे।मजबूती के साथ लड़ेंगे। इस मौके पर पूर्व वित्त मंत्री ने बिहार के नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है।उन्होंने कहा कि अगर बिहार को बदलना है।तो सर्वप्रथम में बिहार से नीतीश सरकार को हटाना होगा।उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक सत्तासीन रहने के बावजूद नीतीश कुमार की सरकार बिहार का थोड़ा बहुत भी कायापलट करने में नाकाम रही।यशवंत सिन्हा ने कहा कि बिहार की स्थिति क्या है

वह आपके सामने रख रहा हूं।जैसे मानव विकास में 27 साल में नीचले स्तर पर है। बिहार आज सारे प्रदेशों में गरीब है।हर साल 40 लाख लोग बिहार से पलायन करते हैं।क्योंकि उनको लेकर कोई रोजगार नहीं हैं।स्वास्थ्य व्यवस्था में सबसे निम्न स्तर पर हैं। प्रदेश में विधि व्यवस्था की स्थिति अराजक है। राज्य सरकार के कार्यालयों में बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान किस प्रकार दूसरे प्रदेशों से बिहारी भाइयों को अपने परिवार के साथ पैदल सड़कों पर भूखे प्यासे चलकर आना पड़ा।बिहारी होने के नाते वह इस पीड़ा को समझ सकते हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में अगर सरकार ने विकास किया होता।तो आज लाखों बिहारियों को दूसरे प्रदेशों में जाकर श्रमिक का काम नहीं करना पड़ता।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यों से बिहार की गरिमा को ठेस पहुंची है।अब हमें सम्मिलित प्रयास करना है कि बिहार कैसे अपने पुराने गौरव को वापस पा सके।इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश पूरी तरह से वर्तमान सरकार से मुक्ति चाहता है।इस बार जनता नीतीश सरकार को माफ नहीं करने वाली है।पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने कहा कि इस बार वर्तमान सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए ग्राम- प्रखंड स्तर पर अभियान छेड़ा गया है।इस मौके पर संवाददाता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि भी उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed