शिक्षा व चुनाव में आरक्षण देकर CM नीतीश ने महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाया : अशोक चौधरी

पटना। सांसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद महिलाओं में काफी ख़ुशी देखने को मिल रही है। वही इस को लेकर नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि देश में महिला आरक्षण के सूत्रधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। मुख्यमंत्री नीतीश की इस दिशा में की गई पहल का PM मोदी ने भी स्वागत किया है। उन्होंने आगे कहा कि देश में महिलाओं के लिए पंचायत और निकाय चुनावों में 50 फीसदी आरक्षण देने से लेकर नौकरियों में महिला आरक्षण की सबसे खास पहल बिहार में हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन महत्वपूर्ण फैसलों का प्रधानमंत्री ने भी स्वागत कर चुके हैं। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर इससे जुड़े क्लिप पोस्ट किए। वीडियो में PM मोदी जोरदार तरीके से महिला आरक्षण के लिए CM नीतीश के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। विडियो में देखा जा सकता है की PM मोदी अपने भाषण में CM नीतीश की तारीफ करते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व ने न सिर्फ़ बिहार में महिलाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया बल्कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार को पूरे देश के लिए मिसाल बनाया है। आजादी के बाद बिहार देश का पहला राज्य है, जहां पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को दिया गया। हमें आप पर गर्व है। वहीं एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश अपने सम्बोधन में बता रहे हैं कि उनकी सरकार ने पंचायती राज में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया। पुलिस में 35 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण हैं। प्राथमिक शिक्षक नियोजन में 50 फीसदी आरक्षण है। वहीं 7 निश्चय में सरकारी नौकरी में 35 फीसदी महिला आरक्षण है। इन सबके अतिरिक्त 10 लाख जीविका समूह का लक्ष्य बिहार ने रखा था जो पार हो चुका है। वही महिला आरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में बिहार में हुए काम पर अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में महिलाओं के लिए जो काम नीतीश कुमार ने कर दिखाया है वो कोई और कर ही नहीं सकता था। नौकरियों में आरक्षण, शिक्षा में आरक्षण और चुनावों में आरक्षण देकर ना सिर्फ उन्हें सशक्त और स्वावलंबी बनाया है बल्कि देश को यह बताया है कि महिलाओं का उत्थान कैसे किया जाता है। इसी दूरदर्शिता का परिणाम है कि बिहार से सीख लेकर आज देश महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर रहा है।