February 11, 2026

PATNA : गंगा नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

पटना। राजधानी पटना में गुरुवार को गंगा नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, यह मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनआईटी घाट का है। मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी के किनारे से 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। फिलहाल महिला कौन है, इसकी पहचान नहीं हुई है। वहीं इस नदी के किनारे से शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीरबोहर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दी है। वहीं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed