December 5, 2025

खगड़िया में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला हुई गोली की शिकार, अवैध हथियार के साथ शराबी युवक गिरफ्तार

खगड़िया, बिहार। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के एचरुआ गांव में एक महिला को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कमर से पिस्टल बरामद किया। घटना सोमवार देर रात की हैं। जख्मी की पहचान अम्बा एचरुआ गांव निवासी सहदेव सिंह की 50 वर्षीय पत्नी लता देवी के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि गिरियामी गांव निवासी किसुन सदा का पुत्र सिकन्दर सदा शराब के नशे में हर्ष फायरिंग कर रहा था। युवक ने पहले एक हवाई फायरिंग की। इसके बाद पुनः फायरिंग करने की कोशिश की तो घर के दरवाजे पर बैठी महिला लता देवी को गोली लग गई।

जानकारी के अनुसार, गोली लगते ही महिला जख्मी होकर गिर गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी महिला ने थाना में आवेदन देकर कहा कि आरोपित युवक से किसी तरह का विवाद नहीं है। इधर, अलौली पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। ग्रामीणों ने युवक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

You may have missed