February 23, 2026

दरभंगा : मंदिर में पूजा करने आई महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरभंगा । जिले के राज परिसर के मां श्यामा माई मंदिर में पूजा करने आई महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए मंदिर कमेटी ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पुजारी को मंदिर कार्यों से हटा दिया गया है।

बता दें कि पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर कमेटी ने एक्शन लेते हुए पुजारी को मंदिर के कार्यों से अलग कर दिया है।

हालांकि महिला ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। महिला की पहचान भी नहीं हुई है। घटना दो दिन पहले की है। महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे।

महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात पर पुजारी व महिला के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी।

वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है। पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच जारी है।

You may have missed