मोतिहारी में दो बच्चों के साथ महिला ने नदी में लगाई छलांग; गोताखोरों ने बच्चों को बचाया, महिला की मौत

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में सोमवार को एक महिला दो मासूम बच्चों के साथ नदी में कूद गई। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। तुरंत सुगौली थाना की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों मासूमों को बचा लिया, लेकिन महिला गहरे पानी में चली गई। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ। मामला सुगौली थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिकरहना नदी स्थित घाट का है। नदी से मिली महिला के शव की पहचान कराई जा रही है। फिलहाल दोनों बच्चे की भी पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि सुबह करीब दस बजे एक महिला अपने दो बच्चे के साथ सिकरहना घाट पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इसी बीच सुगौली थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। दोनों बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि महिला के शव को स्थानीय गोताखोर ने निकाला लिया है। सुगौली थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस टीम भेज कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से पहले दोनों बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहीं, महिला के शव को एक घंटे की तलाश के बाद शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान कराई जा रही है।

About Post Author

You may have missed