January 24, 2026

पूर्वी चंपारण में भूमि विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, महिला को लगी गोली, हालत गंभीर

पूर्वी चंपारण । जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के अकौना गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद पर दो पक्षों में फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के एक महिला की गोली लगने से घायल हो गई। उसकी हालत गंभीर है। घायल महिला का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है।

अकौना गांव के अमेरिका सहनी व दुखा सहनी के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा है। इसमें शनिवार की सुबह अमेरिका सहनी चोरी छिपे घर बना रहा था। जब दुखा सहनी की पत्नी गुड्डी देवी(45) ने अमेरिका सहनी को घर बनाते देखा, तो उसने उसे जाकर घर बनाने से रोका।

इस बात को लेकर अमेरिका सहनी गुस्से में आ गया व गुड्डी देवी पर गोली चला दी। गोली गुड्डी देवी के रीढ़ में फंसी हुई है। उसकी हालत नाजुक है। अभी डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना जैसे हीं चिरैया थाना पुलिस को मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed