September 16, 2025

PATNA : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में घर का छज्जा गिरने से महिला की मौत, मची अफरा-तफरी

पटना। राजधानी पटना के सिटी में छज्जा गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरी दास के मंडी इलाके की है। यहां अचानक एक घर का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आई एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मुताबिक़ एक मकान का छज्जा अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसमे कई राहगीर समेत एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं महिला को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान इलाके की रहने वाली 40 साल की मंजू देवी के रूप में की। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताया जाता कि मृतका मंजू देवी सड़क किनारे सब्जी बेच रही थी। उसी दौरान छज्जा उसी के ऊपर गिर पड़ा। जिसमे मंजू देवी को गंभीर घायल हो गई और हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

You may have missed