आरा में महिला की जहर खाने से महिला की मौत, मां का ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, ससुराल वाले हुए फरार

आरा, बिहार। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के नाला मोड़ तरी मुहल्ले में बुधवार की दोपहर एक महिला जहर खाकर मौत होने की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। बता दे कि मृतका टाउन थाना क्षेत्र के नाला मोड़ तरी निवासी चंदन कुमार की पत्नी बेबी देवी है। वही इस संबध में मृतका की मां सुगा देवी ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जिसके बाद ससुराल वाले घर से फरार है।

मृतका की मां ने बताया कि बेबी की शादी चंदन कुमार से वर्ष 2012 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ साल बीत जाने के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। मंगलवार की रात करीब 10 बजे उनकी बेटी बेबी देवी ने अंतिम बार फोन कर बात की थी। कहा कि ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा है। बेबी की मौत के बाद ससुराल वालों ने मृतका के शव को दाह संस्कार के लिए गंगा स्थित श्मशान घाट पर ले गए थे। तभी मृतका के परिजन वहां आ गए। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना जब मृतका के ससुराल गई तो सभी लोग फरार थे।

About Post Author

You may have missed