बिहार में त्योहारों की आड़ में फिर से दस्तक देने लगा कोरोना, सारण में 3 महीने बाद मिला कोरोना का केस

सारण। बिहार के सारण जिला में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। बता दे कि दिल्ली से एक ही परिवार के तीन लोग आए हैं। आने के दो दिन बाद तबीयत बिगड़ने लगी। उन लोगों ने अपना एंटीजन और RT-PCR जांच कराई, जिसमें तीनों लोग पॉजिटिव पाये गए। तीनों को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वही इस संबध में DPM अरविंद कुमार ने बताया कि दिल्ली से एक ही परिवार के तीन लोग आए हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये तीनों लोग शहर के राजेन्द्र सरोवर के पास रहने वाले हैं। इसके पहले 26 जुलाई को एक मरीज मिला था। यानी 3 महीने बाद सारण में कोरोना का मरीज फिर से मिला है।

जानकारी के अनुसार, दूसरी लहर में सारण जिला में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार करीब 285 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 199 लोगों के परिजन को चार चार लाख का चेक दिया जा चुका है। वही पहली लहर में भी 27 लोगों की मौत हुई थी। बता दे कि दीपावली और छठ को लेकर प्रवासी लोगों का आने का सिलसिला जारी है। छपरा जंक्शन पर हर दिन 2 हजार से अधिक लोग उतर रहे हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। बुधवार को की गई सैम्पल जांच में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। 7500 लोगों की जांच की गई।

About Post Author