PATNA : महिला ने मकान मालिक के बेटे ने पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर दंपती को पीटा

फुलवारी शरीफ। शनिवार की शाम फुलवारी शरीफ थाना पहुंची एक महिला ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ऊपरपुरा के सुरेश राय के मकान में रहने वाली मसौढ़ी की एक महिला ने आरोप लगाया कि लगभग 10 दिन पूर्व मकान मालिक के बेटे ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला एवं उसके पति को बुरी तरह पिटाई कर दी। शनिवार को पति-पत्नी ने फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया।
महिला ने बताया कि वह अपने घर में अकेली थी। उसके पति फुटपाथ पर गुपचुप बेचकर भरण पोषण करते हैं। इस बीच मकान मालिक का एक बेटा रात्रि के वक्त उसके पास पहुंचा और जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। जब पति ने इसका विरोध किया तो मकान मालिक ने दोनों पति पत्नी को बुरी तरह पिटाई की जिससे वह घायल हो गए। इस मामले को लेकर फुलवारी शरीफ थाना की दारोगा अनुप्रिया से बात करने पर उन्होंने बताया कि पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जो भी बातें सामने आएगी, उसके अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।
