September 14, 2025

जमुई : शिक्षा विभाग डीपीओ पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दर्ज

जमुई। बिहार के जमुई जिलें शिक्षा विभाग के डीपीओ शिवकुमार शर्मा एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया। बताया जा रहा कि डीपीओ पर एक महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराई है। इसके अलावा डीपीओ पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाया गया है।जिससे शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल महिला कोई और नहीं बल्कि डीपीओ साहब के यहां की ही खाना बनाने वाली है। नगर परिषद क्षेत्र की एक महिला ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के समक्ष परिवाद दायर करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व डीपीओ स्थापना शिवकुमार शर्मा से उनकी मुलाकात सरकारी बस डिपो के पास हुई थी। इस दौरान उन्होंने खुद को डीपीओ बता कर अपने आवास पर खाना बनाने के लिए कहा था। इसकी ऐवज में पैसा देने की बात कही गई थी लेकिन महिला खाना बनाने के लिए तैयार नहीं हुई।फिर डीपीओ साहब के द्वारा उनके पुत्र को कार्यालय में काम दिलवाने का प्रालिभन दिया गया।उसके बाद महिला उनके आवास में खाना बनाने लगी। इस दौरान जब वह खाना बना कर घर जा रही थी तो अचानक डीपीओ स्थापना शिवकुमार शर्मा के द्वारा महिला को पकड़ लिया गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जाने लगा।

जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे पकड़कर कमरे की तरफ खींचने लगे उसके बाद महिला ने हल्ला की तब कुछ लोग आए और महिला दुष्कर्म की शिकार होने से बच गई।ऐसा पीड़िता महिला का आरोप है। हालांकि मामले की शिकायत लेकर महिला sc-st थाना भी गई थी लेकिन थानाध्यक्ष के नहीं रहने के बाद उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर कराया। वही इस संबंध में डीपीओ स्थापना शिवकुमार शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई भी बात नहीं हुई है। उनके ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद और झूठा है।उन्हें साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

You may have missed