October 29, 2025

पटना में मच्छर भागने को तेलंगाना की तकनीक का प्रयोग करेगा नगर निगम, फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे होगा बंद

  • लकड़ी की कुन्नी और मोबिल का इस्तेमाल कर मच्छर भगाए जाएंगे, दी जा रही ट्रेनिंग

पटना। राजधानी पटना में तेलंगाना की तर्ज पर मच्छर भगाए जाएंगे। इसके लिए पटना नगर निगम फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे में केमिकल के इस्तेमाल को बंद करेगा और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल शुरू होगा। दरअसल, अब लकड़ी की कुन्नी और मोबिल का इस्तेमाल कर मच्छर भगाए जाएंगे। इसके लिए सभी निगम इंस्पेक्टर को ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द इसका लाइव डिमॉन्सट्रेशन भी होगा। पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर ने कहा कि राज्य स्वास्थ समिति के साथ मिलकर वार्ड स्तर पर जहां खुले नाले, तालाब, आदि है, जहां मच्छरों का प्रजनन होता है, वहां यह काम किया जाएगा। निगम इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के बाद इसे एक ही साथ सभी 75 वार्ड में शुरू किया जाएगा। आगे आने वाला 4-5 महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दरमियान मच्छरों के प्रजनन का आइडल समय होता है। अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो आगे भीं इसे जारी रखा जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि तेलंगाना के साथ-साथ अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया सफल रही है। लकड़ी की कुन्नी और मोबिल एक नेचुरल मच्छर रेपेलेंट की तरह काम करता है। इसलिए यह प्रक्रिया कारगर साबित होगी। आने वाले दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाएगा। अगर मच्छरों से खास बचाव न किया जाए तो इनसे कई गंभीर बीमारियों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। हज़ारों लोग हर साल इन्हीं बीमारियों के चलते अपनी जान गवां देते हैं।

You may have missed