February 25, 2026

गया में शादी के दूसरे दिन ही पत्नी ने करवाई पति की हत्या, जीजा से अवैध संबंध के कारण घटना को दिया अंजाम

गया। गया में शादी के दूसरे ही दिन नई नवेली दुल्हन ने अपने पति की हत्या करवा दी। दुल्हन का अपने बहनोई से अफेयर था। इसका पता शादी के बाद पति को चल गया था। इसलिए दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के मर्डर की स्क्रिप्ट लिखी। हालांकि, 6 दिन बाद प्रेमी की भी लाश संदेहास्पद स्थिति में मिली। पुलिस ने शक के आधार पर महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में मर्डर का खुलासा हुआ। मामला गरुआ प्रखंड के लकड़हारा का है। पुलिस ने बताया कि 29 मई को अशोक यादव (30) की रेवंती (24) से शादी हुई थी। 31 मई को अशोक की हत्या की गई और 1 जून की सुबह उसका शव नहर किनारे मिला था। पुलिस ने बताया कि रेवंती और उसके मौसेरे बहनोई उपेंद्र के बीच काफी समय से अवैध संबंध था। इस बात की भनक अशोक को लग गई थी। अशोक जिले के गरुआ प्रखंड के लकड़हारा के रहने वाला था। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अशोक की हत्या मामले में एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सबसे पहले हत्या मामले की छानबीन की। इस दौरान दुल्हन की भूमिका पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। इसी बीच 6 जून को दुल्हन के मौसेरे बहनोई की संदिग्ध हालत में लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दुल्हन को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना सारा अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पति अशोक कुमार की हत्या अपने मौसेरे बहनोई से कराई थी क्योंकि अशोक को मेरे और उपेंद्र के अवैध संबंध की जानकारी मिल गई थी। इसलिए उसे रास्ते से हटवा दिया।
प्रेमी बहनोई ने ही कराई थी शादी
अशोक की शादी कराने में रेवंती के मौसेरे बहनोई उपेंद्र की ही अहम भूमिका थी। 6 जून को आमस थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के पास उपेंद्र कुमार यादव की लाश मिली। उपेंद्र के शरीर पर ना चोट के निशान और ना कोई जख्म था। शव के पास से कोल्ड ड्रिंक? की बोतल बरामद हुई थी। साथ ही मौके पर उल्टी किए जाने के निशान मिले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You may have missed