February 13, 2026

प्रदेश में सर्द पछुआ हवा के झोंको ने बढाई ठंड, धूप के बाद भी कनकनी बरकरार

पटना, (अजीत)। राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों का मौसम कर हवाओं के झोंकों के चलते राज्य में लोगों को सर्दी का सितम सताने रहा और मौसम ठंडा बना रहा है। अगले तीन-चार दिनों तक सर्द मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी के कारण लोग ठंड से प्रभावित रहेंगे। तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं है। दिन में धूप तो रात में न्यूनतम तापमान नीचे आने से ठंडक बढ़ गई है। शाम ढलते ही कंपकंपी बराबर बनी रहती है। पछुआ हवा चलने से लगातार तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते देश की राजधानी दिल्ली उत्तर प्रदेश में करके की ठंड पड़ रही है, जिसका सीधा असर झारखंड और बिहार के जिलों पर पड़ रहा है। मंगलवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी पटना समेत राज्य के जिलों में सर्द हवाओं के चलते लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। दोपहर के बाद सूर्य की किरणें बादलों के साथ आंख मिचौली खेलती रही और बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ पटना समेत सूबे के अधिकांश जिलों में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को बिहार राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।  बीते कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार आदि मैदानी इलाके वाले सूबों में दिखने लगा है। वहीं, मंगलवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से आनेवाली इन हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई है। इसी के चलते सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठिठुरन का भी एहसास होने लगा है। 19 दिसंबर 2023 की मौसम की अध्यतन जानकारी के साथ विगत 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा है। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा एवं अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों के एक या दो स्थानों में छाए रहने की संभावना है।

You may have missed