प्रदेश में फिर मौसम में होगा बदलाव, अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार

पटना। राज्य में बीते दो-तीन दिनों से मौसम में नमी रहने के कारण लोगों को राहत मिली हुई है लेकिन अब एक बार फिर से बिहार में मौसम करवट लेने जा रहा है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, अगले एक-दो दिन हल्‍की-फुल्‍की बारिश के आसार हैं, वह भी कहीं-कहीं। तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि 18 अगस्‍त से एक बार फिर कई जगहों पर हल्‍की बारिश के साथ वज्रपात की स्थिति हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में पश्चिम बिहार के जिलों में मौसम सामान्‍य रहेगा। लेकिन मध्‍य, उत्‍तर, दक्षिण एवं पूर्वी बिहार में वज्रपात और हल्‍की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 अगस्‍त तक छिटपुट बारिश हो सकती है। 19 अगस्‍त से अच्‍छी बारिश होने के आसार हैं। यदि मौसम विभाग का ये पूर्वानुमान सही साबित होता है तो किसानों को खासकर काफी राहत मिल सकती है। मानसून की बेरुखी से समय पर धान की रोपनी नहीं हो पाई। सुखाड़ की स्थिति बन गई।

वही पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष काफी कम वर्षा हुई है। इसका नतीजा धान के उत्‍पादन पर पड़ेगा। बिहार की कृषि मुख्‍य तौर पर मानसून पर निर्भर करती है। आकाशीय पानी से ही फसलों की ज्‍यादातर सिंचाई होती है। लेकिन इस बार मानसून की रफ्तार पकड़ने से पहले ही बारिश की गति धीमी पड़ गई। दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया। आरंभ में मौसम विभाग ने मानसून की स्थिति सामान्‍य रहने की संभावना जताई थी। लेकिन उस अनुरूप वर्षा हुई नहीं। किसानों का समय आसमान की ओर ताकते बीत रहा। कभी-कभी वर्षा हुई तो वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। पश्चिमी और दक्षिणी बिहार में स्थिति काफी विषम है। वहां सुखाड़ हो गया है।

About Post Author

You may have missed