December 10, 2025

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कुछ इलाको में वर्षा की सम्भावना, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

बिहार। बिहार में मौसम करवट बदलने वाला है वही बिहार में अब छठ महापर्व भी करीब आ रहा हैं वैसे में मौसम विभाग ने कहा हैं कि बिहार में सुबह के समय हल्की धुंध दिखने वाली है और अगले कुछ दिनों में तापमान गिरावट के आसार भी हैं। जिसके बाद बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री तक काम रहेगा वही आसमान में आंशिक तौर पर बादल भी छाए रहेंगे। जानकारी के अनुसार,मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र से जारी किए गए विस्तृत मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते में यानी आने वाले 5 नवंबर से 11 नवंबर के बीच बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

जिससे ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ साथ आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री के आसपास रहेगा। बताया जा रहा हैं कि बिहार में अचानक लौटे मॉनसून की बारिश की वजह से पहले ही मौसम में काफी परिवर्तन हुए हैं। और अब आने वाले सप्ताह में बिहार में हल्की बारिश के साथ ठंड और बढ़ने वाली है।

 

You may have missed