November 17, 2025

पटना समेत पूरे प्रदेश में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ वर्ष का अलर्ट जारी

पटना। बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे पूरे राज्य में खराब मौसम की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 15 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और अगले दो से तीन दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद इसमें गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसका हल्का असर बिहार में भी दिखाई देगा। इससे पहले जो पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय था, वह अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसी कारण राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चल सकती है। इन जिलों में खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज और भागलपुर में हल्की बारिश का अनुमान है। बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह स्थिति 1 मार्च तक बनी रहेगी। इस दौरान, राज्य में अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है। 27 फरवरी को बिहार में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें मधुबनी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया, जबकि मोतिहारी में न्यूनतम तापमान 10.5°C रहा। वहीं, खगड़िया में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 18.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और खासतौर पर तेज़ आंधी और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। किसानों और आम नागरिकों को भी अपने बचाव के उपाय करने की जरूरत है। इस बदले हुए मौसम के कारण प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

You may have missed