February 14, 2026

जहानाबाद में वार्ड सदस्य को ट्रक ने मारी टक्कर, पटना ले जाने के दौरान हुई मौत

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में वाणावर-मखदुमपुर मुख्य सड़क मार्ग पर दामोदर बीघा गांव के पास एक वार्ड सदस्य धर्मशिला देवी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वारे में बताया जा रहा है कि धर्मशिला देवी छठ के प्रसाद लेकर अपने मायके रतनी प्रखंड के महादेव बीघा जा रही थी। तभी दामोदर बीघा गांव के सभी पहुंची की पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गई। उसके साथ उसके पति भी जा रहे थे। घटना की सूचना के बाद परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को पटना रेफर का दिया। पटना ले जाने के क्रम में इस महिला की मौत रास्ते में ही हो गई। तभी घटना की सूचना वाणावर ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। ओपी प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर मामले जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है की किस वाहन द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed