January 30, 2026

PATNA : फतुहा में नगर परिषद की वार्ड पार्षद के घर डकैती, बंदूक की नोक पर 10 लाख कैश समेत गहने ले गये अपराधी

पटना। राजधानी पटना के फतुहा में नगर परिषद की वार्ड पार्षद रंभा देवी के गोविंदपुर बाजार स्थित घर में शुक्रवार रात जमकर लूटपाट की गई। इस घटना को जिस तरह से अंजाम दिया है कि इसे सुनकर किसी के रौंगटे खड़े हो जाए। वार्ड पार्षद के दोनों छोटे बेटों पर पहले पिस्टल तान दिया गया और फिर घर में डकैती की गई। इस दौरान बदमाशों ने 10 लाख रुपये कैश और 15 लाख के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पीड़िता रंभा देवी ने बताया कि वे अपने दो बेटों के साथ फर्स्ट फ्लोर पर सो रही थीं। रात के करीब एक बज रहे थे। अचानक उन्हें कुछ आवाज़ आई, जिसके बाद वे रूम से निकली और सामने देखा कि लूटेरे झुंड लगाकर खड़े थे। इस दौरान वे सहम गई और दोनों बच्‍चों को गोद में उठा लिया।

वही फिर अचानक बदमाशों ने पिस्‍टल तान दी और पैसे और गहने मांगे। पीड़िता इतनी डर गई थी कि उन्होंने पैसे और गहने निकालकर लूटेरों को दे दिया। मौके पाकर अपराधी वहां से फरार हो गए, जिसके बाद महिला ने पु‍लिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक़ वार्ड पार्षद के पति विनय भूषण त्‍यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसी एवज में इंश्‍योरेंस का पैसा मिला था। साथ ही गहने भी रखे थे। लेकिन लूटेरों ने सारे पैसे और गहने लूट लिए। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

You may have missed