February 17, 2026

बजट सत्र के पांचवे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी का वॉकआउट, विजय सिन्हा ने स्पीकर पर लगाया पक्षपात का आरोप

पटना। तमिलनाडु की घटना को लेकर बिहार में नीतीश सरकार व विपक्ष आमने-सामने है। बता दे की शुक्रवार को सदन से वॉकआउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित किया। वही विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की हत्या हो रही है। तमिलनाडु पुलिस झूठ बोल रही है कि इस तरह की घटना नहीं हुई। वही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव घटना के समय तमिलनाडु में थे। तमिलनाडु के CM के जन्मदिन में केक कटवा रहे थे। वह मृतकों के परिजनों से नहीं मिले। तेजस्वी मीडिया को झूठा साबित कर रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि BJP की मांग है कि बिहार विधानसभा से एक प्रतिनिधिमंडल को तमिलनाडु भेजा जाए ताकी सच सामने आ पाए। सदन में हम लोग घटना पर चर्चा चाहते हैं लेकिन बिहार सरकार यह नहीं चाहती। वही इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बोलने नहीं दे रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार और बिहार सरकार मामले में लीपापोती कर सच्चाई छुपा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने मोबाइल से ऑडियो सुनाया और कहा कि यह पीड़ितों की आवाज है। यह लोग बिहार आना चाहते हैं। यह लोग रेलवे स्टेशन तमिलनाडु में हैं लेकिन ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है।

You may have missed