एक्शन हीरो विशाल सिंह की ‘कोहिनूर’ में लुक की काफी चर्चा

पटना। भोजपुरी दर्शकों में एक्शन हीरो विशाल सिंह की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। विशाल की आने वाली फिल्म कोहिनूर में उनके लुक की काफी चर्चा हो रही है। कोहिनूर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई है, जिसमें विशाल एकदम सॉफ्ट चॉकलेटी बॉय लग रहे हैं और हैरतअंगेज एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। विशाल की फिल्म फिरौती भी बनकर तैयार है और सेंसर का इंतजार है। सेंसर सर्टिफिकेट आते ही इसे भव्य पैमाने पर रिलीज किया जायेगा। अपने बेहतरीन वापसी पर विशाल कहते हैं फिल्म ही मेरा पैशन है, कोविड त्रासदी के दौरान इससे दूर हो गया था। बेहतरीन फिल्मों के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करना मेरा लक्ष्य है और मैं अपने इसी लक्ष्य को प्रतिबद्ध हूं। फिल्म के निर्माता प्रमोद सिंह, निर्देशक नरेंद्र सिंह बिष्ट, लेखक धनश्याम, पीआरओ सर्वेश कश्यप व मुख्य भूमिका में विशाल सिंह के साथ प्राची सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह अािद भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।
